कक्षा के लिए वाद-विवाद संबंधित विषय

कक्षा में होने वाली चर्चाओं के इन आकर्षक विषयों के साथ जीवंत बहस को बढ़ावा दें और बढ़ते दिमागों को चुनौती दें! चर्चा के इन मुद्दों को छात्रों के विचारों को स्पष्ट करने, विविध दृष्टिकोणों का पता लगाने और आलोचनात्मक सोच कौशल विकसित करने में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Kialo Edu पर उपलब्ध इन इंटरैक्टिव चर्चाओं के साथ इन कक्षा वाद-विवाद विषयों को जीवंत बनाएँ – सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह से निःशुल्क है!

मज़ेदार बहस विषय

  • क्या भूत सच में होते हैं?
  • क्या नए साल के संकल्प वास्तविकता में कारगर सिद्ध होते हैं?
  • क्या पेशेवर खिलाड़ियों को बहुत अधिक पैसे दिए जाते हैं?
  • क्या एलियंस वास्तव में हैं?
  • क्या पिज़्ज़ा में अनानस होना चाहिए?
  • क्या पैर की अंगुली की चोट कोहनी की चोट से अधिक दर्दनाक होती है?
  • क्या समुद्र तट पर छुट्टियाँ बिताना पहाड़ों में छुट्टियाँ बिताने से बेहतर है?
  • क्या फेस्टिवल सेल्ज़ वाकई में लाभदायक होती हैं?
  • क्या किताबें सुनना, उन्हें पढ़ने से बेहतर है?
  • क्या स्कूलों में हेलोवीन पोशाक पहनने की अनुमति दी जानी चाहिए?
  • क्या सांता को शरारती बच्चों के लिए उपहार लाने चाहिए?
  • क्या महिलाओं को सभी मंदिरों में जाने की अनुमति मिलनी चाहिए?
  • क्या सर्दियों की छुट्टियों के तुरंत बाद छात्रों की परीक्षाएँ होनी चाहिए?
  • क्या स्कूलों में तंग करने वाले बच्चों को दंडित किया जाना चाहिए?
  • क्या बच्चों को कर्सिव सिखाया जाना चाहिए?
  • क्या लोगों को पालतू जानवर रखने की अनुमति देनी चाहिए?
  • कौन सा देश घूमने जाने के लिए सबसे दिलचस्प होगा?
  • कौन सा वीडियो गेम कंसोल सबसे अच्छा है?

इतिहास बहस विषय

  • कौन सी जगह जाना बेहतर होगा: प्राचीन मिस्र या प्राचीन ग्रीस?
  • प्राचीन एथेंस या स्पार्टा: रहने के लिए कौन सी जगह बेहतर थी?
  • एथेनियन लोकतंत्र किस हद तक लोकतांत्रिक था?
  • क्या हमें सिकंदर दे ग्रेट की प्रशंसा करनी चाहिए?
  • क्या मंगोल विजय अभियान अंत में एक अच्छी बात थे?
  • क्या भारत 19वीं सदी में धार्मिक रूप से अधिक सहनशील था?
  • रोमन साम्राज्य इतना महान कैसे बन गया?
  • क्या औद्योगिक क्रांति समाज के लिए अच्छी सिद्ध हुई?
  • दुनिया पर सबसे बड़ा प्रभाव किस तकनीक का पड़ा: रेलमार्ग, स्टीमशिप या टेलीग्राफ?
  • क्या जापान पर हुई परमाणु बमबारी को उचित ठहराया जा सकता है?
  • क्या जलियाँ वाला बाग के हमले के बाद देश की क्रांति में बदलाव आया?
  • 1848 की क्रांतियाँ किस हद तक नए राजनीतिक विचारों से प्रेरित थीं?
  • भारतीय क्राँति का मुख्य कारण क्या था?
  • क्या वर्साय की संधि द्वितीय विश्व युद्ध का मुख्य कारण थी?
  • कौन सा भारतीय प्रधानमंत्री सबसे महत्वपूर्ण था?
  • क्या शीत युद्ध के फैलने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जिम्मेदार था?
  • प्रथम विश्व युद्ध का मुख्य कारण क्या था?
  • क्या हमें वैलेन्टाइन डे मनाना चाहिए?  
  • क्या आज के दौर में ब्रिटिश संग्रहालय को कलाकृतियों को उनके मूल देशों को वापस करना चाहिए?
  • क्या यूरोपीय देशों को विकासशील देशों में किए गए अपने पूर्व उपनिवेशों के लिए क्षतिपूर्ति का मुआवज़ा देना चाहिए?

नागरिक शास्त्र पर बहस विषय

  • क्या स्कूलों में सार्वजनिक प्रार्थना की अनुमति दी जानी चाहिए?
  • चर्च और राज्य को अलग करने के पक्ष में सबसे मजबूत तर्क क्या है?
  • क्या वैक्सीन टीकों को अनिवार्य बनाया जाना चाहिए?
  • क्या लोकतंत्र सरकार का एक अच्छा रूप है?
  • क्या जलवायु नीतियों को राजनेताओं के बजाय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा तय किया जाना चाहिए?
  • क्या लोगों को निजी वाहन रखने की अनुमति होनी चाहिए?
  • क्या भविष्य में सार्वजनिक पुस्तकालयों की कोई भूमिका है?
  • क्या एक सार्वभौमिक भाषा होना बेहतर होगा?
  • क्या सभी नागरिकों के लिए मतदान करना अनिवार्य होना चाहिए?
  • क्या 16 साल के युवाओं को आम चुनावों में वोट देने की अनुमति दी जानी चाहिए?
  • क्या प्रत्यक्ष लोकतंत्र के लाभ उसकी लागत से अधिक हैं?
  • क्या नागरिकों के लिए वोट देने के लिए राजनीतिक ज्ञान परीक्षा में पास होना ज़रूरी होना चाहिए?
  • यदि कोई सार्वजनिक वस्तु से लाभान्वित होता है, तो क्या उसे इसके लिए कर का भुगतान करना बनता है?
  • शांतिपूर्ण विरोध का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
  • क्या GST एक ऊचित कर निति है?
  • क्या राजतंत्र को समाप्त कर देना चाहिए?
  • क्या भारतीय पूंजीवादियों के बारे में सोशल मीडिया पर आने वाले या आर्थिक स्पष्टीकरण अधिक विश्वसनीय हैं?  
  • भारतीय सरकार की नीति पर किस समूह के लोगों का सबसे अधिक प्रभाव है?
  • क्या वैश्विक मुद्दों का ध्यान रखना हमारे स्थानीय मुद्दों से अधिक महत्वपूर्ण है?
  • क्या जंक फूड पर अधिक टैक्स लगाया जाना चाहिए?

शैक्षणिक बहस विषय

  • क्या होमवर्क पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए?
  • क्या परीक्षाओं पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए?
  • क्या छात्रों के लिए स्कूल यूनिफॉर्म पहनना ज़रूरी होना चाहिए?
  • क्या छात्रों को सर्दियों की छुट्टियों के तुरंत बाद छात्रों की परीक्षाएँ देनी चाहिए?
  • क्या विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए एक टर्म विदेश में बिताना अनिवार्य होना चाहिए?
  • क्या छात्रों को स्कूल में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की अनुमति दी जानी चाहिए?
  • क्या स्कूलों में कला और संगीत पढ़ाया जाना चाहिए?
  • क्या फीस लेने वाले स्कूलों को खत्म कर दिया जाना चाहिए?
  • क्या टेक्नोलॉजी शिक्षकों की जगह ले पाएगी?
  • क्या भारतीय स्कूलों में हिन्दी भाषा अनिवार्य विषय होनी चाहिए?
  • क्या सभी छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता कक्षाएँ अनिवार्य होनी चाहिए?
  • क्या छात्रों के लिए स्कूल में यौन शिक्षा कक्षाएँ लेना अनिवार्य होना चाहिए?
  • क्या छात्रों को गणित सीखने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए?
  • क्या स्कूल दिन में थोड़ा लेट खुलने चाहिए?
  • क्या प्राथमिक और हाई स्कूल में पोषण संबंधित विषय शामिल किया जाना चाहिए? 

राजनैतिक व कानून बहस विषय

  • भारत में चुनावी उम्मीदवारों के लिए एक न्यूनतम शैक्षणिक आवश्यकता का प्रावधान शामिल किया जाना चाहिए?
  • क्या संसद में अल्पसंख्यक समूहों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए कोटा होना चाहिए?
  • सशस्त्र संघर्ष के कारणों का बेहतर ढ़ंग से प्रतिनिधत्व क्या करता है: “लालच” स्पष्टीकरण या “शिकायत” स्पष्टीकरण?
  • क्या कभी भी युद्ध को उचित ठहराया जा सकता है?
  • क्या लोकलुभावनवाद मुख्य रूप से आर्थिक कुंठाओं के कारण होता है?
  • क्या स्थिर तानाशाही कमजोर तानाशाही की तुलना में आर्थिक उदारीकरण को आगे बढ़ाने की अधिक संभावना रखती है?
  • क्या तानाशाही कुछ मामलों में लोकतंत्र से बेहतर है?
  • क्या राष्ट्र-राज्य किसी अन्य राजनीतिक इकाई से बेहतर हैं?
  • क्या राष्ट्रवाद और लोकतंत्र एक-दूसरे के साथ संगत हो सकते हैं?
  • क्या चुनावी अभियानों में निजी दान संबंधित कोई सीमा होनी चाहिए?
  • क्या न्यायाधीशों का चुनाव जनता द्वारा किया जाना चाहिए?
  • क्या मार्क्स का मूल्य सिद्धांत विश्वसनीय है?
  • क्या चिकित्सा के लिए बौद्धिक संपदा को समाप्त कर दिया जाना चाहिए?
  • संवैधानिक व्याख्या की सर्वोत्तम विधि क्या है?
  • आपराधिक न्याय प्रणाली का सबसे महत्वपूर्ण उदेश्य कौन सा है?
  • क्या सभी कारावास योग्य अपराधों से सख्त आपराधिक दायित्व हटा दिया जाना चाहिए?
  • सोशल मीडिया लोकतंत्र के लिए खतरा है या फिर एक लाभ?

तकनीकी बहस विषय

  • क्या डिजिटल उपकरणों को कागज़ और किताबों की जगह ले लेनी चाहिए?
  • क्या बच्चों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की अनुमति होनी चाहिए?
  • क्या डीपफेक तकनीक को कानून द्वारा विनियमित किया जाना चाहिए?
  • क्या बड़ी टेक कंपनियों के दबदबे को खत्म कर दिया जाना चाहिए?
  • क्या सोशल मीडिया वेबसाइटों के पास सार्वजनिक हस्तियों को प्लेटफ़ॉर्म से हटाने का अधिकार होना चाहिए?
  • क्या स्मार्टफ़ोन हमें वाकई में कम स्मार्ट बनाते हैं?
  • किस सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर प्रतिबंध लगा देना सबसे बेहतर होगा?
  • क्या स्कूलों में कोडिंग एक अनिवार्य विषय होना चाहिए?
  • क्या ओपन-सोर्स सॉफ़्टवेयर के नुकसान से ज़्यादा फ़ायदे हैं?
  • क्या ऑनलाइन गोपनीयता सुरक्षा आपकी निजी सुरक्षा से ज़्यादा महत्वपूर्ण है?
  • क्या तकनीक के कारण हम कम बुद्धिमान होते जा रहे हैं?
  • क्या मोबाइल फ़ोन ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है?
  • क्या यह अच्छी बात है कि भविष्य में ज़्यादातर मानवीय काम मशीनों द्वारा किए जाएँगे?
  • क्या इंटरनेट समाज के लिए एक अच्छी चीज़ है?
  • क्या सरकार को नेट न्यूट्रैलिटी की रक्षा करनी चाहिए?

साहित्य बहस विषय

  • क्या स्कूलों के पास किताबों पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार होना चाहिए?
  • तेनाली राम की कहानियों से, क्या तेनाली राम सचमुच में दयालु प्रतीत होते हैं या क्या वह सिर्फ चतुर और स्वार्थी थे?
  • क्या भ्रष्ट मंत्रियों को मात देने के लिए बीरबल द्वारा किया गया छल-कपट उचित था?
  • क्या श्री कृष्ण द्वारा गांव वालों के घरों से मक्खन चुराना ऊचित था?
  • क्या रामायण के लेखक वाल्मीकि को उनके अपराधों के लिए माफ़ कर दिया जाना चाहिए?
  • क्या रोमियो और जूलियट के माता-पिता अपने बच्चों की मौत के लिए ज़िम्मेदार थे?
  • क्या जेन आयर एक नारीवादी उपन्यास है?
  • क्या अशोक का शासन वास्तव में बहुत खुशहाल था, या क्या फिर उनकी नीतियों ने उस समय के मनुष्यों के व्यक्तित्व को दबा दिया था?
  • क्या महात्मा गांधी के नेतृत्व में किए गए विरोध प्रदर्शन स्वतंत्रता प्राप्त करने का सर्वोत्तम तरीका थे?
  • क्या युधिष्ठिर का द्यूत क्रीड़ा में भाग लेना उचित था?
  • क्या इतिहासकारों द्वारा भारत की स्वतंत्रता का दिया गया संस्करण हमेशा सटीक रहा है?
  • क्या भारतीय स्कूलों में आज के दौर में भी मनुस्मृति जैसे जाति-आधारित साहित्य का अध्ययन किया जाना चाहिए?
  • गिरीश कर्नाड ने हयवदन में बेतुकेपन का उपयोग कैसे किया है?
  • नाटक या उपन्यास, क्या बेहतर हैं?

कला बहस विषय

  • क्या डिजिटल कला अनुभव भौतिक कला की जगह ले लेंगे?
  • क्या कला को सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित किया जाना चाहिए?
  • क्या NFT कला और कलाकारों के लिए अच्छे हैं?
  • क्या आज के समाज में शास्त्रीय संगीत को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है?
  • संगीत का मुख्य उद्देश्य क्या है?
  • क्या राज्य को आपत्तिजनक कला पर प्रतिबंध लगाना चाहिए?
  • क्या कला सामाजिक परिवर्तन लाने का एक प्रभावी तरीका है?
  • क्या कला के लिए पुरस्कार दिए जाने चाहिए?
  • कला का अर्थ कौन तय करता है?
  • क्या कला को कलाकार से अलग किया जा सकता है?
  • क्या प्राचीन हस्त कला की तुलना में आधुनिक कला को बेहतर मानना ​​उचित है?
  • क्या प्रतिनिधित्वात्मक कला एब्स्ट्रैक्ट आर्ट से बेहतर है?
  • क्या संग्रहालयों का स्वामित्व सार्वजनिक होना चाहिए?
  • क्या आधुनिक कला शास्त्रीय कला के बराबर है?
  • क्या ग्रैफिटी एक कला है?
  • क्या फैशन भी एक कला है?
  • क्या वीडियो गेम को कला माना जाना चाहिए?
  • क्या कला का कोई उद्देश्य होना चाहिए, या यह अपने आप में खुद ही मूल्यवान है?

विज्ञान बहस विषय

  • क्या बाहरी अंतरिक्ष की खोज करना महत्वपूर्ण है?
  • क्या हम जैव विविधता की रक्षा के लिए पर्याप्त प्रयास कर रहे हैं?
  • क्या प्लूटो को ग्रह माना जाना चाहिए?
  • क्या हमें अन्य ग्रहों पर उपनिवेश स्थापित करना चाहिए?
  • क्या पीरिऑडिक टेबल को अलग तरीके से व्यवस्थित किया जाना चाहिए?
  • क्या मानव डॉक्टरों की जगह स्वचालित डॉक्टरों को लाया जाना चाहिए?
  • क्या वैज्ञानिकों को नवाचार/इनोवेशन के बजाय परिणामों को पुन: पेश करने को प्राथमिकता देनी चाहिए?
  • क्या पशु परीक्षण पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए?
  • कौन सा वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत सबसे अच्छा है?
  • क्या स्टेम सेल परीक्षण पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए?
  • क्या मानव भ्रूण की जेनेटिक इंजीनियरिंग पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए?
  • कौन सा साक्ष्य विकास के लिए सबसे मजबूत समर्थन प्रदान करता है?
  • क्या विलुप्तीकरण उस पर लगने वाली लागत के लायक है?
  • क्या हमें मनुष्यों के लिए कृत्रिम गर्भाशय बनाना चाहिए?
  • क्या इच्छामृत्यु को वैध किया जाना चाहिए?
  • क्या हमें चिड़ियाघरों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए?
  • क्या आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए?
  • क्या हमारे लिए परमाणु ऊर्जा, ऊर्जा उत्पादन के लिए हमारा सबसे अच्छा विकल्प है?

वातावरण बहस विषय

  • कौन सी गाड़ी खरीदना बेहतर है, इलेक्ट्रिक या पेट्रोल/डीज़ल?
  • नवीकरणीय ऊर्जा का सबसे अच्छा रूप क्या है?
  • क्या हमें जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील तटीय क्षेत्रों से लोगों को स्थानांतरित करना शुरू कर देना चाहिए?
  • क्या फ्रैकिंग पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए?
  • क्या हमें जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदारी लेनी चाहिए?
  • क्या व्यक्तिगत संरक्षण प्रयास सफलतापूर्वक पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं?
  • क्या ठंडे वातावरण में, वनस्पति विशेषताओं को निर्धारित करने के लिए जलवायु वहाँ की मिट्टी से अधिक महत्वपूर्ण है?
  • क्या खनन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए?
  • क्या प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए?
  • क्या एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए?
  • क्या प्रयोगशाला में तैयार किया गया मीट/माँस जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है?
  • क्या जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए लोगों को कम बच्चों को जन्म देना चाहिए?
  • क्या हमें जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए भू-इंजीनियरिंग का उपयोग करना चाहिए?
  • मनुष्यों को जानवरों को खाना चाहिए?

मानव भूगोल बहस विषय

  • क्या पर्यटन से विकासात्मक अंतराल को कम करने में मदद मिलती है?
  • क्या रीवाइल्डिंग एक अच्छा विचार है?
  • क्या 2050 तक दुनिया को खाद्य असुरक्षा के बड़े संकट का सामना करना पड़ेगा?
  • क्या मानवीय गतिविधियों ने विभिन्न प्रजातियों के प्रवास को प्रभावित किया है?
  • क्या ग्रामीण-शहरी प्रवास की प्रवृत्ति एक अच्छी बात है?
  • क्या लगता है कि महानगरों के लिए सबसे बड़ी चुनौती कौन सी है?
  • क्या सरकारों को जनसंख्या नियंत्रण संबंधित कानून लागू करने चाहिए?
  • क्या शहरों का उनके आस-पास के क्षेत्रों में विस्तार होना एक अच्छी बात है?
  • क्या ऐसे शहर बनाना संभव है, जो पर्यावरण को नुकसान न पहुँचाएँ?
  • क्या आपके द्वारा अध्ययन किए गए किसी देश पर  वैश्वीकरण का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है?
  • क्या शहरी घनत्व अच्छी बात है?
  • क्या हमें लुप्त होने की कगार पर आ चुकी भाषाओं के संरक्षण के लिए काम करना चाहिए?

दर्शन और नैतिकता बहस विषय

  • क्या धर्म के बिना नैतिकता का अस्तित्व है?
  • क्या लोगों द्वारा पालतू जानवर रखना अनैतिक है?
  • क्या युद्ध एक आवश्यक बुराई है?
  • क्या जीवन के नकारात्मक अनुभव आपकी रचनात्मक प्रक्रिया में मदद करते हैं?
  • क्या धार्मिक आस्था विज्ञान के साथ संगत है?
  • क्या मानव क्लोनिंग को कानूनी घोषित कर दिया जाना चाहिए?
  • क्या अनिवार्य अंग दान नैतिक है?
  • क्या मृत्युदंड की सज़ा होनी चाहिए?
  • क्या शांति से ज़्यादा महत्वपूर्ण न्याय है?
  • क्या हमारी इंद्रियों पर भरोसा किया जा सकता है?
  • क्या जॉन स्टुअर्ट मिल के नुकसान सिद्धांत के अनुसार भाषण को विनियमित किया जाना चाहिए?
  • क्या वास्तव में महानगरीय वैश्विक नैतिकता असंभव है?

अर्थशास्त्र और व्यापार बहस विषय

  • क्या न्यूनतम वेतन को बढ़ाया जाना चाहिए?
  • आपको क्या लगता है कि कौन सा कर बेहतर है? उच्च कर या कम कर?
  • क्या आधुनिक युग में टिप देने की संस्कृति एक अतीत की बात बन जानी चाहिए?
  • क्या लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करना चाहिए?
  • आपको क्या लगता है कि किन परिस्थितियों में विस्तारवादी मौद्रिक नीतियों से अधिक आर्थिक विकास होने की संभावना है?
  • क्या गिनी गुणांक असमानता को मापने का एक उपयोगी तरीका है?
  • क्या अमीर देशों में असमानता में हालिया वृद्धि ट्रेड यूनियन की घटती शक्ति का परिणाम है?
  • क्या मूल्य सीमा एक उपयोगी आर्थिक उपकरण है?
  • क्या प्राइस फ्लोर एक उपयोगी आर्थिक उपकरण है?
  • क्या देशों को अपने मुख्य आर्थिक लक्ष्य के रूप में पूर्ण रोजगार का प्रयास करना चाहिए?
  • क्या समाज को फास्ट फ़ैशन को अस्वीकार कर देना चाहिए?
  • क्या गूगल जैसी कंपनियों की कार्य संस्कृति पारंपरिक कंपनियों की संस्कृति से बेहतर है?
  • व्यवसाय के विस्तार के लिए सबसे अच्छा तरीका क्या है (उदाहरण के लिए विलय, अधिग्रहण, रणनीतिक गठबंधन)?
  • इंट्राप्रेन्योरशिप किस हद तक व्यवसाय के प्रदर्शन को बेहतर बनाती है?
  • क्या व्यवसाय को अधिक लाभदायक बनाने के लिए “विलंब करना” एक प्रभावी रणनीति सिद्ध हो सकती है?
  • क्या आपको फेयरट्रेड खरीदना चाहिए?
  • आपको क्या लगता है कि योग्यता अनुभव से अधिक मूल्यवान है?
  • आपके अनुसार कंपनियों की भूमिका क्या होनी चाहिए?
  • क्या भारत में भी 40-घंटों के कामकाजी हफ्ते वाला नियम लागू होना चाहिए?

अंतर्राष्ट्रीय नाते बहस विषय

  • क्या अंतर्राष्ट्रीय व्यापार बाधाओं को कम किया जाना चाहिए?
  • क्या विश्व व्यापार संगठन और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसी अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संस्थाएँ उदारवादी सिद्धांतकारों के इरादे के अनुसार काम करती हैं, या फिर क्या वे यथार्थवाद का उदाहरण हैं?
  • क्या कुछ देशों को अभिशाप मिला है कि वे कभी आर्थिक रूप से उभर नहीं पाएंगे?
  • क्या अमेरिका-चीन संबंध एक नया शीत युद्ध है?
  • क्या दो-राज्य समाधान का अंत हो चुका है?
  • क्या सरकारों को विदेशी सहायता पर पैसा खर्च करना चाहिए?
  • क्या राज्य अभी भी अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक हैं?
  • क्या लोकतांत्रिक देशों की एक-दूसरे के साथ युद्ध की संभावना कम है?
  • क्या हांगकांग “एक देश, दो प्रणाली” व्यवस्था के तहत बेहतर था या फिर अब चीन का हिस्सा होने से बेहतर हुआ है?
  • क्या क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंध उचित है?
  • क्या अंतर्राष्ट्रीय कानून वास्तव में कानून है?
  • क्या हमें शांति स्थापित करने के लिए कभी भी बल का प्रयोग करना चाहिए?

क्या आप और भी भाषाओं में वाद-विवाद के विषयों की तलाश में हैं? अगर हाँ, तो हमारे पास आपके लिए ढेरों विकल्प हैं! छात्रों के साथ दिलचस्प कक्षा चर्चाओं को बढ़ावा देने के लिए हमारे व्यापक संग्रह का लाभ उठाएँ, फिर चाहे आप किसी भी भाषा में ही क्यों न पढ़ा रहे हों।

Want to try Kialo Edu with your class?

Use Kialo Edu to have thoughtful classroom discussions and train students’ argumentation and critical thinking skills — completely free!

Try out Kialo Edu